फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Refinery Accident: ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने टाउनशिप के आसपास की घेराबंदी, घंटों चली वार्ता

Sat, 27 May 2023 10:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Mathura Refinery Accident: मथुरा रिफाइनरी में गैस रिसाव से कर्मी की मौत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने तनाव देखते हुए टाउनशिप के आसपास की घेराबंदी की। 


 
विज्ञापन
Mathura Refinery Accident: ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने टाउनशिप के आसपास की घेराबंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित रिफाइनरी के वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (वीडीयू) में एक्स्चेंजर पर कार्य करते समय गैस रिसाव से एक संविदाकर्मी की मौत और तीन की हालत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मृतक ओमप्रकाश की जेब से गेटपास गायब की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को लगी तो उनमें आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन


संविदाकर्मी ओम प्रकाश, बनी सिंह, राजेंद्र व मुकेश काम वीडीयू यूनिट में काम कर रहे थे। अचानक प्लांट में गैस रिसाव शुरू हो गया। गैस के असर से राजेंद्र को चक्कर आने लगे। जबकि, ओमप्रकाश, बनी सिंह, एवं मुकेश बेहोश होकर गिर पड़े। राजेंद्र सिंह ने शोर मचाया तो अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे और सभी को प्लांट से बाहर निकाला। चारों लोगों को पहले फर्स्टएड सेंटर ले जाया गया और वहां स्वर्ण जयंती अस्पताल ले गए, जहां ओमप्रकाश की मौत हो गई। यह सूचना मृतक के परिजनों को लगी तो गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। 

टाउनशिप के पास पुलिस की घेराबंदी 

इसी बीच परिजनों को पता चला कि किसी ने ओमप्रकाश की जेब से गेटपास समेत अन्य कागजात निकाल लिए हैं। इसको लेकर ग्रामीणों तथा परिजनों में आक्रोश फैल गया। वे शव को ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर रिफाइनरी के मैन गेट की ओर रवाना हो गए। यह देख सीओ सिटी अभिषेक तिवारी और सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह मय पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। टाउनशिप के पास घेराबंदी कर ग्रामीणों को रोक लिया। उन्हें समझाया और शव को वापस अस्पताल ले जाने के लिए राजी कर लिया।

यह भी पढ़ेंः- UP News: गांव पहुंचा सिपाही का शव तो बिलख उठा पूरा गांव, पांच वर्ष के बेटे ने दी मुखाग्नि; हर आंख से

विज्ञापन

करीब पांच घंटे चली वार्ता

रिफाइनरी प्रबंधन, ठेकेदार अमित कुमार तथा ग्रामीणों के बीच कई बार नोकझोंक हुई। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एके तिवारी के निर्देश पर वरिष्ठ प्रबंधक एचआर एके पाठक, मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) बी हजारिका एवं ठेकेदार अमित कुमार ने मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद की घोषणा की। इसके लिए दोनों पक्षों में लिखित में समझौता हुआ। इसके बाद ही परिजन और ग्रामीण शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

छावनी में तब्दील हुआ अस्पताल

ठेकाकर्मी की मौत के बाद बड़ी तादाद में अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए फरह, रिफाइनरी और हाईवे थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मामला रिफाइनरी से जुड़ा होने के कारण पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में खडे़ रहे।

यह भी पढ़ेंः- Agra News: बोरे में बंधी नाला में पड़ी मिली महिला की लाश, सफाई करते समय कर्मियों से टकराई;

लिखित में समझौता तब शांत हुए ग्रामीण

ठेकाकर्मी की मौत की सूचना पर पेट्रोलियम वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष मधुवन दत्त चतुर्वेदी एडवोकेट स्वर्ण जयंती अस्पताल पहुंच गए। रिफाइनरी से वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर ) एके पाठक, मुख्य महाप्रबंधक एचआर बी हजारिका एवं ठेकेदार फर्म बंगाल इंजीनियरिंग कंपनी के प्रबंधक अमित कुमार और मृतक के परिजनों के बीच लिखित समझौता हुआ। 
विज्ञापन

समझौते में तय हुआ कि मृतक के बीमा आदि देय रकम में अपना योगदान मिलाकर आईओसीएल 15 लाख रुपये मृतक के आश्रितों को देगी। साथ ही एक परिजन को संविदा पर नौकरी दी जाएगी। मौके पर ठेकेदार ने पांच लाख रुपये का चैक तथा रिफाइनरी ने 50 हजार रुपये मृतक के अंतिम संस्कार के लिए प्रदान किए।

तीन साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

संविदाकर्मी ओमप्रकाश का विवाह कुछ साल पहले लोकेश के साथ हुआ था। उसके तीन साल की बेटी परी है, जिसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। घर में शोक का माहौल हो गया और पत्नी रो-रोकर बेसुध हो रही थी।

यह भी पढ़ेंः- शपथ ग्रहण समारोह: राजनीतिक गतिरोध आया सामने, एक सभासद के साथ चेयरमैन ने ली शपथ, अन्य सदस्य आए ही नहीं

विधायक पूरन प्रकाश पहुंचे अस्पताल

सूचना मिलने पर बलदेव विधानसभा क्षेत्र से विधायक पूरन प्रकाश स्वर्ण जयंती अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही रिफाइनरी प्रबंधन तथा ठेकेदार से भी मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें