फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दुर्घटना में मृत्यु पर ग्रामीणों ने तारसी चौकी पर किया हंगामा

विज्ञापन
मथुरा। दुर्घटना के बाद चालक के चौकी के अंदर बैठे होने पर तारसी चौकी पर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात को टैंकर की टक्कर से मृत और घायल के परिजन और ग्रामीणों ने तारसी चौकी पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शुक्रवार को टैंकर चालक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि हाइवे थाना क्षेत्र की तारसी चौकी स्थित भरतपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को टैंकर की चपेट में आए बाइक सवार छोटी कोसी निवासी देवजीत (62) की मौत हो गई, जबकि उनके भांजे बबलू और इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने परिजन को सूचना देकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं टैंकर चालक मैनपुरी के गांव लालपुर निवासी योगेश कुमार को हिरासत में लेकर तारसी चौकी में बिठा दिया।
इसकी जानकारी जब मृतक के परिजन को लगी तो वह तारसी चौकी पर पहुंच गए। इसके साथ ही वहां पहुंचे ग्रामीणों ने चालक को चौकी से बाहर निकालने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि जब थाना प्रभारी ने मृतक के परिजन के बारे में जानकारी चाही तो कोई आगे नहीं आया। हंगामा करने वाले लोग ग्रामीण थे। इस पर थाना प्रभारी ने उन्हें समझा बुझाकर हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें