फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाकुंड। गिरिराज परिक्रमा मार्ग में साधु सेवा करने वाले कृष्ण भक्त विनोद कृष्ण दास के हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस अभी तक 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख चुकी है, लेकिन आरोपी पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

विनोद कृष्ण दास की बुधवार 23 जुलाई की शाम बघेल मोहल्ला स्थित गोपी विहार कॉलोनी में उनके घर पर हत्या कर दी गई थी। एसएसपी श्लोक कुमार ने घटनास्थल का अवलोकन कर हत्या के खुलासे के लिए 6 टीम गठित कीं थीं। पुलिस ने जांच के दौरान आसपास लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरा की जांच की है। अन्य साक्ष्य भी जुटाए हैं। मुखबिरों के माध्यम से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया 6 टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं जो आरोपियों तक पहुंचने में मददगार साबित हो सकते हैं। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें