फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बदबू आने पर ग्रामीणों ने हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक को दबोचकर पीटा, दो भागे

Mon, 21 Mar 2022 12:28 AM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, छटीकरा (मथुरा)

सार

ग्रामीणों ने पकड़े गए एक व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीण गोवंश को मारने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
हडडियों से भरा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छटीकरा-राधाकुंड मार्ग खुशीपुरा तिराहे पर ट्रक में ले जाए जा रहे पशुओं के अवशेषों से आई बदबू के बाद ग्रामीणों में उबाल आ गया। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर ट्रक को पकड़ लिया। इसी बीच ट्रक में बैठे दो लोग भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने एक को दबोचकर मजामत कर डाली। 

विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को पलटते हुए गोवंश के अवशेष होने का दावा किया। ग्रामीणों ने छटीकरा-राधाकुंड मार्ग को जाम कर दिया। रविवार नौ बजे की घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची जैंत पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया, पर ग्रामीण जाम खोलने को राजी नहीं हुए। ग्रामीणों ने पकड़े गए एक व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीण गोवंश को मारने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। 

ग्रामीणों का आरोप है कि इस ट्रक के आगे एक बोलेरो पिकअप चल रही थी, जो कि पूरी निगरानी कर रही थी। उनके ट्रक पकड़ते ही बोलेरो सवार भाग खड़े हुए। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति ने पशुओं की हड्डियां गोवर्धन के नीमगांव से सहायपुर ले जाना बताया। हड्डियों को जांच के लिए भेजा जाएगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें