फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विजय ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
मथुरा। बीएसएफ जवान विजय सिंह कुंतल। - फोटो : mathura
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। खुटेल पट्टी निवासी बीएसएफ के जवान विजय सिंह कुंतल ने द्वितीय खेलो इंडिया पैरा गेम्स में कांस्य पदक प्राप्त किया है।
विज्ञापन

गांव गुनसारा निवासी विजय सिंह कुंतल ने जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की विभिन्न प्रतियोगिताओं में निरंतर बेहतर प्रदर्शन किया। रविवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में द्वितीय खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 का आयोजन किया गया। यहां विजय ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में प्रोन पोजीशन में कांस्य पदक जीता। इससे पहले भी विजय वर्ष 2021 में पहली नेशनल पैराशूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं।
उन्होंने वर्ष 2022 में दिल्ली में हुए द्वितीय नेशनल पैरा शूटिंग चैम्पियनशिप में 50 मीटर 22 रायफल प्रोन पोजिशन में सिल्वर मेडल, 10 मीटर एयर रायफल स्टैंडिंग और प्रोन पोजिशन में दो कांस्य पदक जीते l वर्ष 2023 में 10 मीटर राइफल प्रोन पोजिशन में सिल्वर मेडल पदक जीत चुके हैं। पिछले खेलो इंडिया गेम्स में 1 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल जीता था। विजय सिंह कुंतल ने बताया कि मई-जून में कोरिया में आयोजित वर्ल्ड कप में प्रतिभाग करेंगे वहीं 2026 में एशियन गेम्स की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा नेता सुरेश सिंह, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन योगेश लंबरदार, देवी सिंह कुंतल, पूर्व चेयरमैन भरत सिंह, प्रहलाद सिंह, रामवती, दिलीप सिंह, कप्तान सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह माहौर, रज्जो, नीरज शर्मा ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें