फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अड़ींग पंचायत भवन पहुंची विजिलेंस टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अड़ींग ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव मनीष भंडारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार करने के बाद बृहस्पतिवार को विजिलेंस टीम अड़ींग पंचायत भवन पहुंची और ठेकेदार की शिकायत से जुड़े बिंदुओं पर अभिलेख खंगाले।
विज्ञापन

ठेकेदार परवेज अहमद ने ग्राम पंचायत के कई लोगों पर बकाया भुगतान जारी करने के एवज में अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों और विजिलेंस से शिकायत की थी। इसी शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव मनीष भंडारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।
अब तक इस मामले में सचिव की गिरफ्तारी ही चर्चा में रही है, लेकिन शिकायत में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई है। आरोप है कि इन लोगों ने ठेकेदार से ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से रकम ली थी। विजिलेंस टीम ने पंचायत भवन पहुंचकर इन लेनदेन और संबंधित अभिलेखों की जानकारी जुटाई। विजिलेंस टीम ने अन्य लोगों से पूछताछ की है। एसपी विजिलेंस राजकुमार अग्रवाल का कहना है विवेचना के लिए टीम अड़ींग पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें