फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ से दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
दर्शन के लिए बांके बिहारी मंदिर के बाहर जमा श्रद्धालुओं के भीड़। 
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बृहस्पतिवार को दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण दो महिला श्रद्धालु बीमार पड़ गईं। मंदिर में तैनात डॉक्टरों की टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। हालत में सुधार होने पर परिजन उन्हें अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

दिवाली के बाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी मंदिर के बाहर गलियों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी थीं। इसी भीड़ के दबाव के बीच यह घटना हुई। दिल्ली निवासी 28 वर्षीय प्रिया मंदिर के प्रवेश द्वार दो के पास बीमार हो गईं। घबराहट के बाद वह बेहोश हो गई थीं। उनके साथ आए सरजीत सिंह ने उन्हें संभाला। सुरक्षा गार्ड की मदद से उन्हें भीड़ से निकालकर मंदिर के चबूतरे पर ले जाया गया। वहीं, हाथरस के सासनी निवासी 25 वर्षीय ललिता की तबीयत मंदिर के गेट तीन के समीप बिगड़ गई। उन्हें चक्कर आने के साथ उल्टी भी हुई। उनके साथ आई भावना ने डॉक्टर की टीम को बुलाया। उपचार के बाद उनकी हालत में भी सुधार आया और वह अपने घर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें