फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ईएमयू हादसे का वीडियो वायरल, महज 20 सेकेंड में हो गई घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ईएमयू हादसे का वीडियो वायरल हो गया है। करीब छह मिनट के इस वीडियो में ईएमयू के प्लेटफार्म दो के दिल्ली एंड पर पहुंचने से लेकर प्लेटफार्म पर चढ़ने का घटनाक्रम रिकाॅर्ड है। हादसा ईएमयू के लोको पायलट के ट्रेन से उतरने के महज 20 सेकेंड के दौरान हो गया, जिसे चालक के बाद इंजन में चढ़ा रेलकर्मी भी समझ नहीं पाया और स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में कैद घटना के तहत 26 सितंबर को शकूरबस्ती ईएमयू मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो के दिल्ली एंड पर रात 10 बजकर 49 मिनट 40 सेकेंड पर आकर रुकी। लोको पायलट अपना बैग व अन्य सामान उठाकर इंजन के दरवाजे से 10 बजकर 49 मिनट 45 सेकेंड पर बाहर निकल गया। प्लेटफार्म पर पहले से मौजूद रेलकर्मी महज चार सेकेंड बाद ही इंजन के केबिन में प्रवेश कर गया। वह हाथ में लिए मोबाइल से वीडियो कॉलिंग पर बात कर रहा था, कान में लीड लगी हुई थी।

उसने इंजन के केबिन में प्रवेश करने के बाद दरवाजे को बंद किया। साथ लाए बैग को 10 बजकर 50 मिनट 5 सेकेंड पर इंजन के थ्रोटल पर रख दिया। सीट पर बैठने के बाद हाथ में मोबाइल के साथ नीचे की ओर कुछ बटन दबाए तो खुद ही इंजन का मुख्य गेट खुल गया। 10 बजकर 50 मिनट 12 सेकेंड पर प्लेटफार्म के एंड पर खड़ी ईएमयू चलने लगी। आठ सेकेंड के दौरान ईएमयू ने स्पीड पकड़ी और स्टॉपर को तोड़ते हुए प्लेटफार्म पर चढ़ गई। यहां ओएचई वायर के पोल से टकराते हुए रुक गई। वायरल वीडियो में देखकर प्रतीत हो रहा है मौजूद कर्मी को इस घटना से ज्यादा बैचेनी नहीं हुई। वह अपना बैग लेकर उतर गया। वीडियो में प्लेटफार्म पर कुछ लोग इधर-उधर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन



ईएमयू के इंजन को दु्र्घटना स्थल से हटाया
जंक्शन पर बृहस्पतिवार को भी दिन भर दुर्घनाग्रस्त ईएमयू इंजन वाले कोच की मरम्मत का काम चलता रहा। बुधवार को इसे प्लेटफार्म से उताकर ट्रैक पर लाया गया था। इसके साथ ही टूटी ओएचई की भी मरम्मत की गई। शाम को दुर्घटना स्थल से हटाकर डेड एंड पर खड़ा कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अब इसे गाजियाबाद भेजा जाएगा। हालांकि इस दुर्घटना के कारण प्रभावित शकूर बस्ती ईएमयू का संचालन फिर शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें