फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डीग गेट पर बेकाबू ट्रक ने मचाई खलबली, चौकी इंचार्ज घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। डीग गेट तिराहा के पास बुधवार रात को एक ट्रक बेकाबू हो गया। बारावफात को दुकानों के बाहर सजावट को लगाए बांस-बल्ली एवं हथठेल वालों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


चालक ने इस पर भी ट्रक को नहीं रोका। चौकी इंचार्ज उसे पकड़ने दौड़े तो वे गिरकर घायल हो गए। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को पकड़ा गया। चालक पर जुर्माना लगाया गया है।

वाकया रात करीब 10:30 बजे का है। डीग गेट चौराहा के आसपास दुकानों के बाहर लोगों ने बारावफात की सजावट के लिए बांस-बल्ली लगा रखी थी। कुछ लोग यहां लाइटिंग लगाने का भी काम कर रहे थे। कुछ देर में कबाड़ के सामान से भरे ट्रक डीग गेट तिराहा होते हुए तेज रफ्तार से गुजरा। सब्जी की दुकानों के सामने ट्रक बांस-बल्ली को तोड़ दिया।
विज्ञापन

लोगों ने खुद को बचाने के लिए यहां-वहां दौड़ लगा दी। डीग गेट चौकी इंचार्ज चमन शर्मा ट्रक को पकड़ने के लिए दौड़े तो वह गिरकर घायल हो गए। करीब 500 मीटर दूर जाकर पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक एवं चालक को पकड़ा। गोविंद नगर थाने पर ले जाकर ट्रक चालक पर जुर्माना लगाया गया है। इंस्पेक्टर गोविंद नगर ललित भाटी के अनुसार गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें