फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना में मरी मछलियों का वीडियो फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना में मरी मछलियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के शिकायत पर निगम के अधिकारियों ने मौके पर जाकर देखा तो सब ठीक मिला।
विज्ञापन

यह वीडियो यमुना के स्वामी घाट का बताया जा रहा था। स्थानीय निवासी जय गोपाल के वीडियो हाथ लगने के बाद उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद अपर नगर आयुक्त रामजीलाल और नगर स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों को यमुना में कोई भी मछली मरी नहीं मिली। अपर नगर आयुक्त रामजीलाल ने बताया है कि यह वीडियो फर्जी है। यमुना कोई भी मछली मरी हुई नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें