मांट (मथुरा)। तहसील में जमानत देने आए युवक को दबंगों ने पीट दिया। पुलिस ने तीन लोगों का शांति भंग में चालान किया है। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रविवार को सुरीर कलां निवासी अवधेश कुमार अपने चचेरे भाई ललित की जमानत कराने के लिए तहसील आया था। आरोप है दूसरे पक्ष ने जमानत लेने का विरोध करते हुए अवधेश के साथ तहसील मांट में एसडीएम न्यायालय के बाहर मारपीट कर दी। सीओ गुंजन सिंह ने बताया की आशीष, विवेक और अवधेश के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। एसडीएम अभिनव जे जैन ने पीड़ित अवधेश सहित तीनों की जमानत नहीं ली और जेल भेज दिया।