उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान मथुरा ने सोमवार को पीवीटी-2016 का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें 384 परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया है। मुख्य परीक्षा 26 जून को होगी।
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान का प्री-वेटरनेरी टेस्ट(पीवीटी-16) गत रविवार को प्रदेश के पांच शहर इलाहाबाद, मथुरा, कानपुर, लखनऊ और बरेली सेंटरों पर आयोजित हुई थी।
इसमें 3130 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा के 30 घंटे बाद ही विश्वविद्यालय ने इस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें मुख्य परीक्षा के लिए 384 परीक्षार्थी पास हुए हैं।