फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच आज से खुलेगी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लॉकडाउन के बीच बुधवार से उत्तर प्रदेश वेटरनेरी यूनिवर्सिटी खुलने जा रही है। मुख्य कार्मिक अधिकारी ने इस आशय का नोटिस जारी कर दिया है। इसमें प्रदेश सरकार के आदेश का हवाला देते हुए शिक्षण के अतिरिक्त यूनिवर्सिटी के समस्त विभागाध्यक्ष और इकाई प्रभारियों को कार्यालय खोलने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन-4 में प्रदेश सरकार ने सरकारी कार्यालयों को खोले जाने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कर्मचारियों की पूर्णतय उपस्थिति नहीं रहेगी। तीन शिफ्ट में कर्मचारी काम करेंगे। इस आदेश को आधार मानते हुए मथुरा स्थित प्रदेश की एक मात्र वेटरनेरी यूनिवर्सिटी ने कामकाज शुरू करने का फैसला किया है।
इसके लिए सभी विभागाध्यक्ष और इकाई प्रमुखों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इसमें स्पष्ट किया है कि 27 मई से सभी विभागाध्यक्ष और इकाई प्रमुख अपने-अपने कार्यालयों को खोलना सुनिश्चित करें। आवश्यकतानुसार कार्मिकों की उपस्थिति के साथ कोविड-19 के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए भी कहा गया है। हॉटस्पॉट इलाके में रहने वाले कर्मचारियों को इससे छूट भी प्रदान की है।
विज्ञापन

मुख्य कार्मिक अधिकारी के इस आदेश को लेकर यूनिवर्सिटी में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। अधिकारी, कर्मचारी शिक्षण कार्य से जुड़ेे विभागों के कार्यालयों को खोलने का विरोध भी कर रहे हैं। कहना है कि सरकार के आदेशानुसार अभी सिर्फ प्रशासनिक कार्यालयों को खोलकर कार्य शुरू करना चाहिए, न कि शिक्षण से जुड़े कार्यालयों के संदर्भ में उक्त फैसला लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें