फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48.5 पर आकर ठहरा मथुरा का तापमान

विज्ञापन
गिरिराज परिक्रमा मार्ग में पसरा सन्नाटा। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। गर्मी इस सीजन के शिखर पर पहुंच गई है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। सड़कों पर सन्नाटा है। मथुरा में तापमान 46 पर आकर ठहर गया है।
विज्ञापन

राया के संभागीय कृषि परीक्षण केंद्र के शोध उपकृषि निदेशक डॉ. तेजवीर सिंह तेवतिया के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि फरह के बकरी अनुसंधान केंद्र में मंगलवार को अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इधर, सुबह से ही गर्मी का आलम ये था कि लोग घरों में कैद होकर रह गए। दोपहर बाद गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया। दोपहर में कुछ देर के लिए आसमान में बादल जरूर रहे, लेकिन गर्मी का प्रकोप कम नहीं हुआ। दोपहर होते-होते सूरज आग उगलने लगा। जो लोग घरों से बाहर भी निकले तो वह अपना बदन पूरी तरह ढककर ही निकले। रात में गर्मी के चलते लोग बेचैन हैं। पशु-पक्षी भी व्याकुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें