फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का सत्यापन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का मंगलवार से सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है। बोर्ड परीक्षाओं के लिए 450 इंटर कॉलेजों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर डाटा अपलोड किया है। जिसका सत्यापन कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन


18 फरवरी से यूपी बोर्ड-2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण का कार्य शरू हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि परिषद ने वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से 10 नवंबर तक कॉलेजों से डाटा फीड कराने का समय दिया गया। इसके बाद 11 से 17 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों के आवेदनों का भौतिक सत्यापन कार्य होगा। शासन के आदेशानुसार परीक्षा केंद्रों की जांच की तहसीलवार कमेटी गठित की गई है। कमेटी ने कार्य शुरू कर दिया है। जांच रिपोर्ट के बाद केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।

पिछले वर्ष 120 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
जनपद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 70187 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पिछले वर्ष 120 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं हुई थीं। इस बार 450 आवेदन आ चुके हैं। सत्यापन के बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें