फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: पुलिस भर्ती...मेडिकल और चरित्र प्रमाण पत्रों का सत्यापन शुरू, पहले तीन दिन महिला अभ्यर्थी होंगी शामिल

Wed, 23 Apr 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पुलिस भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल एवं चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन शुरू हो गया है। इसके लिए नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं। 10 मई तक इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
 
विज्ञापन
मथुरा। महिला अभ्यर्थियों से बात करते एसएसपी। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का मंगलवार से पुलिस लाइन में मेडिकल एवं चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन का कार्य शुरू हो गया। पहले तीन दिन महिला अभ्यर्थियों का मेडिकल और चरित्र प्रमाण पत्रों का सत्यापन का कार्य होगा। इसके बाद पुरुष अभ्यर्थियों का नंबर आएगा। 
विज्ञापन


जिले में कुल 1535 अभ्यर्थियों का मेडिकल और चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन होना है। पहले दिन 87 महिला अभ्यर्थियों का मेडिकल और चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन हुआ। पुलिस भर्ती परीक्षा के जिला नोडल अधिकारी डीएसपी अनिल कपरवाल ने बताया कि मेडिकल और चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन का कार्य 10 मई तक होगा। सोमवार से बुधवार तक महिला अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा। 

इसके बाद पुरुष अभ्यर्थियों का मेडिकल और चरित्र सत्यापन होगा। इसके लिए पूर्व में ही चिकित्सकों की मेडिकल टीम का गठन हो चुका है। फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा के एसपी स्तर के अधिकारी को जोनल अधिकारी बनाया है। एसएसपी श्लोक सिंह ने मेडिकल के लिए आए अभ्यर्थियों से वार्ता की और सभागार आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें