वृंदावन। कार्तिक मास अंतिम पड़ाव में है। देवोत्थान एकादशी पर ठा. श्रीबांके बिहारीजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रृद्धालु उमड़े। भीड़ के कारण पुलिस ने पागल बाबा तिराहे से वाहनों को वापस कर दिया। इस कारण श्रृद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
देवोत्थान एकादशी पर ठा. श्रीबांके बिहारी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। श्रृद्धालुओं को पागल बाबा मंदिर से ही पैदल आना पड़ा। श्रृद्धालु वहीं से नंगे पांव दर्शन के लिए चल दिए। सप्ताहंत और एकादशी होने से भीड़ व वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते पुलिस ने सभी वाहनों को पागलबाबा मंदिर से वापस कर दिया। दर्शन को आए तीर्थ यात्रियों को भीड़, कई गुना किराए का सामना करते हुए मंदिर तक पहुंचना पड़ा। ऑटो चालक व ई रिक्शा चालकों ने मनमानी की। श्रृद्धालुओं की भीड़ से चहुंओर राधा कृष्णा नाम की गूंज सुनाई दे रही थी। संवाद