फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर वाहन बेलगाम, श्रद्धालु बेहाल, हर तरफ जाम

विज्ञापन
मथुरा। दानघाटी मंदिर के सामने लगा जाम। - फोटो : mathura
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराज महाराज की पावन परिक्रमा में लगातार वाहनों का प्रवेश श्रद्धालुओं की आस्था पर कुठाराघात बनता जा रहा है। प्रशासन की सारी व्यवस्थाएं फेल हो चुकी हैं। दानघाटी मंदिर के सामने तो हालात इतने बिगड़ गए कि घंटों तक श्रद्धालु जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


गोवर्धन के मुख्य मंदिर दानघाटी के सामने जाम की स्थिति यह रही कि परिक्रमा व दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं का पैदल तक निकलना मुश्किल हो गया। सौंख अड्डा से लेकर दानघाटी मंदिर व डीग अड्डा तक करीब 500 मीटर क्षेत्र में सैकड़ों वाहन और ई-रिक्शा खड़े रहे। प्रशासन ने बैरियर तो लगाए, लेकिन पुलिस व्यवस्था न होने के कारण वाहन बेरोकटोक अंदर आते रहे। रिंग रोड निर्माण के बाद भी हल्के मालवाहक वाहन सीधे परिक्रमा मार्ग में प्रवेश कर रहे हैं। बरसाना व डीग की ओर से आने वाले वाहनों को भी रोकने की कोई ठोस व्यवस्था यहां नहीं है।
श्रद्धालु व्यथित, प्रशासन बेबस

- श्रद्धालुओं का कहना है कि लगातार घंटों तक खड़े रहना उनके लिए पीड़ा का कारण है। दंडवत परिक्रमा लगाने वाले भक्तों के लिए तो हालात और भी विकट हैं। आस्था के बीच से गुजरते वाहन कभी भी हादसों को जन्म दे सकते हैं। श्रद्धालु यहां व्यथित और प्रशासन बेबस नजर आ रहा है।
विज्ञापन

अधिवक्ता सार्थक चतुर्वेदी करेंगे प्रयास

- अधिवक्ता सार्थक चतुर्वेदी ने कहा कि प्रशासन द्वारा सीधे तौर पर एनजीटी न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर नो एंट्री के बावजूद वाहनों का प्रवेश हो रहा है। कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन व्यवस्थाएं जस की तस हैं। इस मामले को पुनः न्यायालय में रखा जाएगा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की आपबीती

हम कई घंटे से दानघाटी के बाहर खड़े हैं। जाम के कारण छोटे बच्चों को लेकर पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
अनीता देवी, तीर्थयात्री, महाराष्ट्र


दंडवत परिक्रमा कर रहे भक्तों के बीच से गुजरते वाहन खतरनाक साबित हो सकते हैं, प्रशासन को तुरंत रोक लगानी चाहिए।

महेश शर्मा, श्रद्धालु, दिल्ली

गाड़ियों का दबाव इतना ज्यादा है कि परिक्रमा का पवित्र माहौल ही खराब हो रहा है। श्रद्धालु दर्शन के बजाय परेशान हो रहे हैं।
राधेश्याम, आगरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें