फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बाढ़ में बह गई अकोस जाने वाली सड़क, ट्रैक्टर से पहुंचे डीएम और एडीएम

विज्ञापन
मथुरा। ट्रैक्टर पर बैठकर अकोस जाते डीएम और एडीएम ।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। बाढ़ के चलते तहसील महावन के गांव अकोस की मुख्य सड़क बह गई। बृहस्पतिवार को गांव जाने के लिए डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने ट्रैक्टर पर बैठकर यह सफर तय किया। उनके साथ गईं एसडीएम कंचन गुप्ताऔर राजस्व टीम को ट्रॉली में खड़ी होकर गांव तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

डीएम ने टीम के साथ गांव पहुंचकर लोगों से संवाद किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को सांत्वना देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। विधायक पूरनप्रकाश और सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा की मौजूदगी में 200 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। इसके बाद स्टीमर में बैठकर यमुना के किनारों पर बाढ़ की स्थिति को प्रशासन ने परखा। ग्रामीणों को यमुना की तरफ न जाने के लिए कहा गया है। डीएम ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया। ग्रामीणों को उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यमुना का जलस्तर गिरने और शासन से स्वीकृति मिलने के बाद यह काम शुरू कराया जाएगा। इससे बाढ़ के हालात में आवागमन में समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें