फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आराध्य के दिव्य दर्शन के लिए उमड़े भक्त

Thu, 02 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
शाहबिहारी मंदिर में वसंती कमरा
विज्ञापन
बेजोड़ कलात्मकता समेटे हुए शाह बिहारी मंदिर में वसंत पंचमी पर्व पर दो दिन खुलने वाले वसंती कमरे में विराजमान ठाकुर राधारमणलाल जू के दर्शन के लिए दूसरे दिन भी भक्तों की भीड़ रही। गुरुवार को हजारों श्रद्धालुओं ने आराध्य के दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन


वसंती कमरे की मनोहारी साजसज्जा के मध्य सिंहासन पर विराजमान ठाकुर राधारमणलाल जू की निराली छटा देखते ही बन रही थी। टेढे़-मेढे़ खंभों के नाम से प्रसिद्ध शाह बिहारी मंदिर में सायंकाल मंदिर के पट खुलने से पूर्व ही दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। मंदिर के पट खुलते ही अपने आराध्य के दिव्य दर्शन कर भक्त ठाकुर राधारमणलाल जू के जयकारे लगा रहे थे। संपूर्ण मंदिर प्रांगण भगवान के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें