प्रतियोगिता में नाल उठाते पहलवान।
राया। नीवगांव मार्ग पर द्वितीय नाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 120 किग्रा के वैरायटी पहलवान (सादाबाद) और 80 किग्रा के अंशु चौकड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ यूपी केसरी पहलवान हरिओम पहलवान ने किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में दो दर्जन से ज्यादा प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अजित पहलवान, राममोहन पहलवान, विपिन पहलवान, प्रेमपाल सिंह आदि प्रमुख मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन सोनू चौधरी ने किया। संवाद