भूतेश्वर रोड स्थित वारी सोलर प्लांट शोरूम का फीता काटकर शुभारंभ करते नगर आयुक्त जगप्रवेश साथ म
मथुरा। हर घर सूर्य मुफ्त बिजली योजना के तहत एक और उपक्रम वारी इन्वोकॉन् सोलर का शुभारंभ हुआ। भूतेश्वर रोड पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के नजदीक स्थित प्रतिष्ठान का उद्घाटन नगर आयुक्त जग प्रवेश, पार्षद नीरज वशिष्ठ, राजवीर सिंह, बृजेश खरे, कुंजबिहारी भारद्वाज, जितेंद्र अग्रवाल, राजीव राठी और मनीष शोरावाला ने गणेश पूजन के बाद संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त ने कहा कि सोलर ऊर्जा से प्रदूषण नहीं फैलता और बिजली की बचत भी होती है। जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सरकार की ओर से इस पर सब्सिडी भी मिल रही है, जिसका लाभ उठाना चाहिए। राजीव राठी ने कहा कि एक बार सोलर प्लांट लगाने के बाद हमेशा के लिए बिजली के बिल से मुक्ति मिल जाती है। मनीष शोरावाला ने बताया कि वारी कंपनी इस अवसर पर छूट भी दे रही है, जिसका लाभ सभी को उठाना चाहिए।
इस मौके पर आनंद राठी, हार्दिक अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र हाथीवाले, राजेश बजाज, महामंत्री राम प्रकाश अग्रवाल, प्रथम पहल फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष सीए अमित अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, प्रियेश अग्रवाल, डॉ. डीडी गर्ग, कुंज बिहारी अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अजय अग्रवाल, गोपाल बिसावर, भारत भूषण अग्रवाल, भूपेंद्र अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अमृत खंडेलवाल आदि का सहयोग रहा।