फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दुष्कर्मी को 15 और सहयोगी को 8 साल का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को एडीजे द्वितीय अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ब्रिजेश कुमार ने मुख्य दोषी और सहयोग करने वाले उसके चाचा को सजा सुनाई है। कोर्ट ने मुख्य दोषी को 15 साल की जेल तथा 80 हजार का अर्थदंड तथा सहयोगी को 8 साल की जेल तथा 40 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

हाईवे थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को 24 मई 2017 को विकास बहला फुसला कर ले गया। इस कार्य में विकास के चाचा जीतू ने भी उसका सहयोग किया। पुलिस ने कुछ समय बाद विकास और जीतू को गिरफ्तार कर किशोरी को मुक्त कराया।
कोर्ट ने शासकीय अधिवक्ता की दलील, साक्ष्य, मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के आधार पर दोनों को सजा सुनाई। दोनों दोषी अभियुक्त जमानत पर थे। निर्णय सुनाए जाने के बाद दोनों को सजा भुगतने के लिए जिला कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें