फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान वैकुंठनाथ ने भक्तों संग खेली होली

Fri, 18 Mar 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वैकुंठनाथ
विज्ञापन
श्रीगोदा हरिदेव दिव्यदेश के ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को भगवान वैकुंठनाथ ने भक्तों के साथ होली खेली। महोत्सव के अंतर्गत शाम को शोभायात्रा निकाली गई। शाम करीब चार बजे कांच के विमान में विराजमान होकर भगवान वैकुंठनाथ मंदिर प्रांगण से नगर भ्रमण के लिए निकले।
विज्ञापन


शोभायात्रा में संकीर्तन करते हुए श्रद्धालु ढोल नगाड़ों की थाप पर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। सेवायत भक्तों पर पिचकारी से रंग डाल रहे थे। इससे संपूर्ण वातावरण होलीमय हो गया। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में नगर भ्रमण को निकले भगवान वैकुंठनाथ के दर्शनों और प्रसादी रंग डलवाने की श्रद्धालुओं में होड़ सी रही। इसके बाद धार्मिक अनुष्ठान किए गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें