फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग की ट्राॅफी का हुआ अनावरण

विज्ञापन
ओम पैराडाइज में  ट्राफी का अनावरण करते हुए राम अग्रवाल व अन्य। 
विज्ञापन
मथुरा। सरस्वती कुंड के निकट ओम पैराडाइज में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी राम अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग की ट्रॉफी का अनावरण किया। टीम का जोश बढ़ाने के लिए थीम सॉन्ग लॉंच किया गया। इसका संगीत इतना दमदार है कि हॉल में मौजूद हर कोई उत्साह से भर गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि यूथ आइकॉन रवि चौधरी ने भी टीम का हौसला बढ़ाया। टीम के को-ओनर नेत्रपाल सोलंकी ने कहा कि संतों की कृपा और जनता के अटूट विश्वास के साथ, ब्रज स्टार्स अब कबड्डी की रणभूमि में अपना प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग का दूसरा सीजन 24 दिसंबर से 10 जनवरी 2026 तक चलेगा। 25 दिसंबर को ब्रज स्टार्स टीम अपना पहला मैच खेलगी। नोएडा स्टेडियम में 12 टीमों के बीच 63 मुकाबले खेले जाएंगे। इन टीमों में लखनऊ लायंस, यमुना योद्धा, नोएडा निन्जाज, गजब गाजियाबाद, काशी किंग्स, अवध रामदूत, ब्रज स्टार्स, संगम चैलेंजर्स, गंगा किंग्स (मिर्जापुर), अलीगढ़ टाइगर्स, कानपुर वारियर्स और पूर्वांचल पैंथर्स शामिल हैं। कार्यक्रम में विशाखा अग्रवाल, केके गौतम, नीरज कौशिक, अंकित त्रिपाठी, रॉबिन चौधरी कप्तान ब्रिज स्टार्स, महेश शर्मा, हरीश शर्मा और उमेश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें