फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के खेल मंत्री रामकरन आर्य की सेहत बिगड़ी

Mon, 11 May 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा के दौरे पर आए प्रदेश सरकार के खेल मंत्री रामकरन आर्य की तबियत सोमवार रात अचानक बिगड़ गई। सीएमओ कार्यालय से चिकित्सक के पहुंचने में विलंब होने पर वह खुद ही महर्षि दयानंद जिला अस्पताल आ गए। इसके बाद उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कर लिया गया। यहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। डाक्टरों के अनुसार उन्हें बुखार है।
विज्ञापन


खेल मंत्री रामकरन आर्य रविवार को मथुरा आए थे। यहां उन्होंने बलदेव के कुश्ती दंगल में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। सोमवार को सुबह अफसरों की बैठक भी ली और गणेशरा स्टेडियम का निरीक्षण भी किया। रात्रि में वे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आराम कर रहे थे कि अचानक तबीयत बिगड़ी।

इसके बाद इसकी जानकारी मंत्री के स्टॉफ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सज्जन कुमार को फोन किया गया। यहां से डा. मेघश्याम गौतम चिकित्सीय उपकरण और दवाएं लेकर जब तक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचते तब तक मंत्री की तबीयत और बिगड़ गई। इसके बाद वह अपनी सरकारी गाड़ी से महर्षि दयानंद अस्पताल पहुंचे। यहां की इमरजेंसी में रात्रि 8 बजकर 55 मिनट पर उन्हें भर्ती कराया गया है। मंत्री के भर्ती होते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


तत्काल सीएमएस केपी गर्ग भी पहुंच गए, इधर सीएमओ कार्यालय से एसीएमओ ब्रजेश खन्ना के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम भी पहुंच गई। इमरजेंसी में दवा उपलब्ध न होने पर चिकित्सकों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में दवाएं बाजार से मंगाई गईं। देर रात तक चिकित्सकों की देखरेख में उपचार दिया गया। देर रात तक चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में लगी थी। एसीएमओ डा. ब्रजेश खन्ना ने बताया कि अब मंत्री जी की तबीयत ठीक है। उन्हें हल्का बुखार आया था जिसकी दवा दे गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें