फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटने वाली सपा-बसपा से मुक्त हुआ यूपी: राधामोहन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भाजपा के यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि 2014 से पहले भाजपा के गरीब कल्याण के एजेंडे का मजाक बनाया जाता था। गरीब का घर अंधेरे और धुएं में था। पक्की छत और शौचालय तो सपना था। इलाज तो दूर की बात थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों का हक मारने वाली सरकारों को आइना दिखाया। गरीबों को उनका हक दिलाया। 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश को लूटने वाली सपा-बसपा और कांग्रेस से यूपी मुक्त हुआ।
विज्ञापन

गोवर्धन रोड स्थित खंडेलवाल सेवा सदन में बृहस्पतिवार को यूपी प्रभारी ने कहा कि गरीबों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सीधे उनके खाते में मिल रहा है तो सबके मुंह बंद हैं। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मोदी सरकार सबको मुफ्त टीका लगा रही है। इससे पूर्व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का शुभारंभ किया। उसके उपरांत स्वस्ति वाचन पं. यज्ञदत्त चतुर्वेदी ने कराया गया।
सम्मेलन में आए प्रबुद्धजनों का आभार प्रकट करते हुए महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रबुद्धजन समाज की नीव हैं और संगठन को आगे लेकर जाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अंजुला सिंह माहौर, चौ. तेजवीर सिंह, कारिंदा सिंह, पूरन प्रकाश, मुकेश आर्यबंधु, मेघश्याम सिंह, चेतन पाराशर, डॉ. देवेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश, मुकेश खंडेलवाल, हीरा सिंह कुंतल, प्रदीप गोस्वामी, राजू यादव, राजवीर सिंह, राजपाल सिंह, श्याम चतुर्वेदी, केके पचौरी, पूरन सिंह चौहान, डॉ. गौरव भरद्वाज, हेमंत अग्रवाल, राजेश पिंटू, राजेंद्र पटेल, दीपक गोला, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, दीपा अग्रवाल आदि मौजूद रहे। आचार्य बृजेंद्र नागर सम्मेलन संयोजक रहे और संचालन डीएन गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें