फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी बोले- बेमौसम बारिश से बर्बाद फसलों का तत्काल दें मुआवजा, राहत कार्यों में देरी न हो

Fri, 20 Mar 2026 10:06 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री ने बेमौसम बारिश से क्षतिग्रस्त फसलों का तत्काल मुआवजा देने के निर्देश दिए। अधिकारियों को फील्ड में जाकर नुकसान का आकलन करने और राहत कार्य तुरंत शुरू करने को कहा। भुगतान पारदर्शी और समयबद्ध होगा। सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बेमौसम बारिश से क्षतिग्रस्त फसलों के नुकसान का आकलन कर तत्काल मुआवजा देने का निर्देश दिया है। साथ ही अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। राहत पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी डीएम फील्ड में निकलकर स्थिति का जायजा लें और प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन कराएं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल कागजी न होकर वास्तविक स्थिति के आधार पर किया जाए, ताकि किसानों को सही और समय पर सहायता मिल सके। राहत आयुक्त फील्ड के अधिकारियों से सीधा संपर्क और समन्वय रखें। 

सभी सूचनाएं जुटकर शासन भेजें, जिससे राहत कार्यों में देरी न हो। भुगतान पारदर्शी और समयबद्ध हो। प्रदेश सरकार किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और किसी भी आपदा की स्थिति में उन्हें सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें ताकि किसी भी किसान को परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें