फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर छा गई बेटियां, हाईस्कूल में 91.11 तो इंटर में 80.81 प्रतिशत रहा है छात्रों का परिणाम

विज्ञापन
हाई स्कूल में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दीपिका मिश्रा अपने परिवार के साथ खुशियां मन - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार बेटियां छा गई हैं। हाईस्कूल ही नहीं इंटर के परीक्षा परिणाम में भी छात्राओं ने छात्रों को बहुत पीछे छोड़ दिया है। जनपद में इस बार छात्राओं का परीक्षा परिणाम हाईस्कूल में 91.11 प्रतिशत और इंटर में 80.81 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद जारी हुए परीक्षा परिणाम पर नजर डालें तो हाईस्कूल में 14427 छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 12962 पास हुई हैं। इस तरह 91.11 प्रतिशत छात्राएं कामयाब रहीं। जबकि 21195 छात्रों ने परीक्षा दी थी, इसमें 17677 सफल हुए। इस तरह सफलता का प्रतिशत 83.40 रहा। हालांकि पंजीकृत छात्रों की संख्या 24197 तथा छात्राओं की संख्या 15365 थी। इस तरह करीब 7.71 प्रतिशत परिणाम छात्राओं का छात्रों से अधिक रहा है।
इंटर के परीक्षा परिणाम पर गौर करें तो जनपद में 13204 छात्राएं पंजीकृत थीं, जिसमें से 13078 ने परीक्षा दी और 10568 पास हुई हैं। यह परिणाम प्रतिशत के मुताबिक 80.81 है। वहीं छात्रों के परिणाम पर नजर डाले तो पंजीकृत 25681 में से 25411 ने परीक्षा दी। लेकिन 15099 छात्र पास हुए। इस तरह छात्रों का परीक्षा परिणाम 59.42 प्रतिशत रहा है। छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम की तुलना करें तो 21.39 प्रतिशत छात्राएं आगे रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें