फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: छात्रों के साथ विभाग का भी इम्तिहान

Wed, 17 Feb 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षा की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इस बार करीब सवा लाख से अधिक परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। माह भर चलने वाली परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। मंगलवार देर शाम हुई बैठक में अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


आज यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं के छात्र हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा देंगे। 1,25,404 परीक्षार्थियों के लिए इस बार 213 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कोर्ट के निर्देश पर करीब छह परीक्षा केंद्रों में बदलाव किए गए। परीक्षाओं के लिए जिले को आठ जोन और 26 सेक्टर में बांटा गया है।

मंगलवार देर शाम अधिकारियों की बैठक में परीक्षाओं को नकल विहीन और शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सभी जोन और सेक्टर मजिस्ट्रेट को सख्ती से नकल रोकने के लिए कार्रवाई करने को कहा। प्रत्येक परीक्षा केेंद्र पर एक-एक लेखपाल तैनात रहेेंगे। सभी कैमरे से परीक्षा केंद्र की निगरानी करेंगे। सीडीओ मनीष वर्मा ने प्रत्येक परीक्षा के लिए लेखपाल बदलने की बात कही।  
विज्ञापन



विकलांग परीक्षार्थियों के बदले गए परीक्षा केंद्र
शासन के निर्देश पर विकलांग छात्र-छात्राओं के परीक्षा केंद्र बदले गए हैं। एडीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि विकलांग परीक्षार्थी को स्वकेंद्र या निकटतम परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने की अनुमति दी जा सकती है।

प्रशासन ने बनाया अलग कंट्रोल रूम
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए इस बार प्रशासन ने अलग कंट्रोल रूम बनाया है। इसमें प्रशासनिक कर्मियों के साथ-साथ डीआईओएस कार्यालय के कर्मी को भी लगाया जाएगा। यहां पर परीक्षा संबंधी शिकायतों और सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही डीआईओएस कार्यालय पर एक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।  
विज्ञापन


आंकडे़
परीक्षार्थी-
हाईस्कूल- 65918
इंटरमीडिएट- 59486
परीक्षाकेंद्र
संवेदनशील - 65
अतिसंवेदनशील - 23
जोन-8, सेक्टर- 26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें