फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: मांट में रात को हादसा, अज्ञात वाहन ने रौंदे बाइक सवार, एक की मौत...दो घायल

Tue, 20 Jan 2026 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में राया-मांट मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में मांट-राया मार्ग पर गांव नंद नगरिया के समीप अज्ञात वाहन में बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

 
सोमवार देर रात को थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत मांट-राया मार्ग पर नंद नगरिया मॉड के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अशोक पुत्र हाकिम सिंह निवासी नगला सिरिया थाना मांट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी रमेश पुत्र अतर सिंह निवासी लोहागढ और दीपक पुत्र अर्जुन सिंह निवासी लोहागढ थाना मांट घायल हो गए। राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि टक्कर मारने के बाद वाहन भाग निकला है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें