हादसे में घायल युवक को परिवारीजन अस्पताल ले गए मगर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने घटना को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होना बताया। जांच पड़ताल की मांग की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
बलदेव के गांव नगला बली (कठैला) में रविवार देर शाम को भतीजी की शादी के लिए सामान लेकर जा रहे चाचा को कस्बे में ही अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शादी की खुशियां मातम में बंदल गईं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
गांव नगला बली कठैला निवासी राजू (32) के बड़े भाई लाल सिंह की बेटी की शादी सोमवार को थी। रविवार देर शाम को राजू शादी के लिए कुछ सामान लेकर गांव जा रहे थे। सड़क पर अज्ञात वाहन ने राजू को टक्कर मार दी और चालक वाहन को ले भागा। परिवारीजन राजू को अस्पताल ले गए मगर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने घटना को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होना बताया। जांच पड़ताल की मांग की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
चाचा की अर्थी, भतीजी की उठी डोली
राजू की मौत के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया। आनन-फानन में शादी की रस्में अदा की गईं। इसके बाद सोमवार को राजू का अंतिम संस्कार करने से पहले भतीजी को विदा किया गया। सभी की आंखों में अश्रुधारा बहने लगी। भाकियू (अनाज) जिलाध्यक्ष कन्हैया सिकरवार ने बताया राजू के दो बच्चों में एक दो साल तो दूसरा महज चार माह का है। परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।