फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ट्रेनों में नहीं मिल पा रहा कंफर्म टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। होली त्योहार पर घर आए लोग वापस अपने कार्यक्षेत्र की ओर लौट रहे हैं। ऐसे में जो लोग अब आरक्षण करा रहे हैं, उन्हें कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। हाल यह है कि जंक्शन से दिल्ली और गुजरात की ओर जाने वाली ट्रेनों में धक्कामुक्की के बीच यात्री किसी तरह यात्रा करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

जंक्शन के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों में लगातार यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। जंक्शन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में आरक्षण कंफर्म नहीं मिल पा रहा है। मजबूरन ऐसे यात्री वेटिंग टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं। इस कारण कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को परेशानी होने की लगातार शिकायतें आ रहीं हैं। जंक्शन के आरक्षण केंद्र प्रभारी ने बताया कि जंक्शन से दिल्ली और गुजरात, पंजाब की तरफ जाने वाली मालवा एक्सप्रेस, जीटी, स्वराज एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, सचखंड, केरला, पंजाब एक्सप्रेस में 26 मार्च तक कोई सीट खाली नहीं है। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेन चलाई है लेकिन भीड़ अधिक होने चलते इनमें भी यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। जीआरपी प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि स्टेशन पर लगातार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी तैनात हैं। ट्रेन आने पर यात्रियों के बैठने के साथ ही लगातार उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है, जिससे चलती ट्रेन में चढ़ते उतरते समय कोई चोटिल न हो। आगरा मंडल की पीआरओ पर प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि होली के बाद अब लोग वापस लौट रहे हैं। निगरानी के लिए अतिरिक्त स्टाफ को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें