फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यूजीसी किसी काले कानून से कम नहीं-स्वामी आनंद स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के बिल के विरोध में वृंदावन राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ की बैठक में आनंद स्वरूप महाराज ने इसे काला कानून बताते हुए सरकार की नीतियों, विशेषकर मंदिरों के प्रबंधन और अनुसूचित जातियों से जुड़े कानूनों पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

मारुति नगर स्थित सीएल शिशु शिक्षा निकेतन में हुई बैठक में मुख्य अतिथि स्वामी आनंदस्वरूप महाराज ने सरकार पर मंदिरों का अधिग्रहण कर उन्हें व्यापारिक वस्तु बनाने की योजना का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सरकार मंदिरों से साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये वसूल रही है। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा कि अफसर मंदिर प्रबंधन से जुड़े गोस्वामी से रौब जमा रहे हैं और कुछ लोग कॉरिडोर निर्माण के लिए घरों की रजिस्ट्री करवा रहे हैं।
कॉरिडोर निर्माण के संबंध में उन्होंने चिंता व्यक्त की कि वर्तमान में भले ही योगी सरकार है, लेकिन यदि भविष्य में ऐसी सरकारें आती हैं जो मंदिरों के प्रति संवेदनशील न हों तो बांके बिहारी मंदिर का क्या हाल होगा, यह सोचना भी भयावह है। बैठक में अखिलेश तिवारी, छाया गौतम, ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेशचंद्र शर्मा, जगदीश कौशिक, रामनारायण बृजवासी, श्याम शर्मा, डॉ. आरसी द्विवेदी, आरएन द्विवेदी राजू भैया, सौरभ गौड़, लाला व्यास, गोविंद नारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें