मथुरा। रेलवे जंक्शन पर शनिवार को ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
- फोटो : mathura
मथुरा। आंधी-बारिश से ट्रेनों की गति पर ब्रेक लग गया है। मथुरा जंक्शन आने वाली अप-डाउन लाइन की 10 से अधिक ट्रेनें 12 घंटे तक की देरी से आईं। ऐसे में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे अधिकारियों में बताया कि शनिवार को जंक्शन आने वाली ज्यादातर ट्रेनें देरी से चल रही थीं। आंधी और बारिश से ट्रेनों की चाल पर असर पड़ा है। उदयपुर सिटी-कवि गुरु एक्सप्रेस (19616) 12 घंटे की देरी से आई। निजामुद्दीन-पुणे एक्सप्रेस (01491) साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची और उत्कल एक्सप्रेस (18477) तीन घंटे की देरी से तथा साबरमती एक्सप्रेस (19410) छह घंटे देरी से जंक्शन आई।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ को लगाया गया है। इसके अलावा यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय में बेहतर व्यवस्था की गई है। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दूसरे मंडल में रेलवे का कार्य भी चल रहा है। वहीं, आंधी-बारिश की वजह से इस पर असर पड़ा है। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।