फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिंदा जले दो युवक...बिजली के खंभे से टकराते ही बाइक में लगी इतनी भीषण आग, बचने का मौका भी न मिला

Tue, 24 Jun 2025 07:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। बिजली के खंभे से बाइक टकराने के बाद आग लग गई। बाइक सवार दो युवक जिंदा जल गए। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।  
 
विज्ञापन
जिंदा जले दो युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में बीती देर रात को मांट-वृदावन मार्ग पर हाथी बाबा आश्रम के समीप एक तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। बाइक में आग लगने से दोनों बाइक सवार जिंदा जल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

 

थाना मांट क्षेत्र में बीती रात करीब एक बजे हाथी बाबा आश्रम के समीप पीआरवी को आजाद पुत्र चन्द्रवीर सिंह निवासी फतेलीबास गोरई अलीगढ़ ने सूचना दी कि तेज रफ़्तार अपाचे बाइक बिजली के पोल से टकरा गई है और बाइक में आग लगने से दोनों बाइक सवार जिंदा जल गए हैं। सूचना मिलते ही मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह मौके पर पहुंचे और बाइक में लगी आग को दमकल की मदद से बुझवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

 

थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि हादसे में 30 वर्षीय लखन सिंह पुत्र उदय सिंह व भप्पा उर्फ़ नेत्रपाल सिंह निवासी जहांगीरपुर की मौके पर मौत हो गई। मृतक लखन के चाचा मूलचंद ने बताया कि सोमवार को ही लखन नई बाइक लेने के लिए घर से दो लाख 80 हज़ार रुपये लेकर निकला था और रात को नई अपाचे बाइक लेकर आया। घर पर पूजन करने के बाद अपने दोस्त भप्पा के साथ निकला था और यह हादसा हो गया।

 
विज्ञापन

एक माह पहले बेची थी सवा करोड़ की जमीन
लखन के चाचा मूलचंद ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही एक करोड़ 28 लाख रुपये की जमीन बेची थी और नई बाइक लेने के लिए गया था। हादसे में उसकी जेब में रखे हुए डेढ़ लाख रुपये भी जल गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें