फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में दर्दनाक हादसा...ट्रक ने राैंदे बाइक सवार, मासूम समेत दो महिलाओं की मौत; युवक घायल

Mon, 08 Dec 2025 07:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम समेत दो महिलाओं की माैत हो गई। एक युवक घायल हो गया। 
विज्ञापन
ट्रक ने राैंद दिए बाइक सवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह में पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक की टक्कर से एक मासूम बालिका समेत दो महिलाओं की मौत हो गई।  सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


गांव साधन अछनेरा निवासी सीबू अपनी ताई गुड्डी और बहन रुखसार एवं अपनी दो वर्षीय मासूम बेटी माही के साथ किसी कार्य से फरह आया था। शाम पांच बजे जब वह लौट रहा था। रास्ते में फरह के सर्विस रोड पर जलाल कट पर पीछे से आते ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। 

इससे सीबू बाइक समेत उछलकर दूर गिरकर घायल हो गया। जबकि गुड्डी, रुखसार और बेटी माही की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने की जनप्रतिनिधियों संग बैठक, SIR की समीक्षा कर विधायकों को दिए ये निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें