उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम समेत दो महिलाओं की माैत हो गई। एक युवक घायल हो गया।
मथुरा के फरह में पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक की टक्कर से एक मासूम बालिका समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गांव साधन अछनेरा निवासी सीबू अपनी ताई गुड्डी और बहन रुखसार एवं अपनी दो वर्षीय मासूम बेटी माही के साथ किसी कार्य से फरह आया था। शाम पांच बजे जब वह लौट रहा था। रास्ते में फरह के सर्विस रोड पर जलाल कट पर पीछे से आते ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
इससे सीबू बाइक समेत उछलकर दूर गिरकर घायल हो गया। जबकि गुड्डी, रुखसार और बेटी माही की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।