फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी राशन की कालाबाजारी का भंडाफोड़: मथुरा में चावल से भरे दो ट्रक पकड़े, हिरासत में दोनों चालक

Wed, 01 Jul 2026 07:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में प्रशासन की टीम ने सरकारी राशन के चावल से भरे दो ट्रक पकड़े हैं। दोनों ट्रकों के चालक टीम को पूछताछ के दाैरान कागजात भी नहीं दिखा सके। ऐसे में दोनों चालकों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
टीम ने जब्त किया चावल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता में तहसील प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी राशन के चावल से लदे दो ट्रकों को पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने छाता कस्बे की पुरानी पुलिस चौकी के समीप नाकेबंदी की और हरियाणा की ओर जा रहे दोनों ट्रकों को रोक लिया।
विज्ञापन


http:// 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान जब ट्रकों में लदे चावलों के दस्तावेजों की मांग की गई, तो चालक कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। शुरुआती जांच में यह चावल सरकारी राशन का होने की पुष्टि हुई है। ट्रकों के चालकों ने बताया कि वे छाता-शेरगढ़ रोड स्थित एक निजी फैक्ट्री से यह चावल लादकर हरियाणा ले जा रहे थे। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया है और चालकों को हिरासत में लेकर छाता कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और इसमें संलिप्त सभी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें