फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: जल जीवन मिशन की टेस्टिंग बनी मुसीबत, 15 फीट ऊंचा फूटा पानी का फव्वारा; 100 कुंतल बाजरा बर्बाद

Wed, 01 Jul 2026 01:36 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान नौहझील में मुख्य लाइन फटने से करीब 15 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा फूट पड़ा और बाजार में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक व्यापारी का 100 कुंतल बाजरा भीगकर खराब हो गया, जबकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जल जीवन मिशन की टेस्टिंग बनी मुसीबत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कस्बा नौहझील में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब जल जीवन मिशन हर घर गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत बिछाई गई पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान अचानक लाइन लीकेज हो गई।नौहझील- शेरगढ़ रोड पर शीतला माता मंदिर के सामने हुए इस हादसे के बाद पाइप से करीब 15 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा छूट पड़ा। पानी का वेग इतना तेज था कि सड़क के दोनों ओर बनी दुकानों की छतें जलमग्न हो गईं और पूरा इलाका तालाब में तब्दील हो गया। इस घटना के चलते मार्ग पर आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और बाजार में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब सवा 11 बजे जल जीवन मिशन के अधिकारियों द्वारा नवनिर्मित पाइपलाइन में ट्यूबवेल से पानी भरकर टेस्टिंग की जा रही थी। जैसे ही पानी का दबाव बढ़ा, शीतला माता मंदिर के सामने मुख्य लाइन अचानक लीकेज हो गई। देखते ही देखते पानी ने एक विशाल फव्वारे का रूप ले लिया। इस तेज बौछार की चपेट में आने से लीकेज पॉइंट के पास स्थित किसान अशोक शर्मा की दो मंजिला दुकान में रखा लगभग 100 कुंतल बाजरा पूरी तरह भीग कर बर्बाद हो गया। करीब 15 मिनट तक यह तांडव चलता रहा, जिसके बाद अधिकारियों ने आनन-फानन में टेस्टिंग को बंद कराया।

पीड़ित किसान अशोक शर्मा ने जल जीवन मिशन के अधिकारियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से उचित मुआवजे की मांग की है।इस अचानक हुए हादसे से बाजार के अन्य व्यापारियों में भी दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि अगर घनी आबादी वाले बाजार के बीच ऐसी लापरवाही दोबारा हुई तो बड़ा नुकसान हो सकता है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जगदम्बा सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सड़क के दोनों ओर से आ रहे वाहन चालकों को रोका और पाइपलाइन बंद होने के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, सड़क के बीचोबीच उठे इस अद्भुत और डरावने फव्वारे को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। लोग अपने मोबाइल फोन से इस घटना का वीडियो बनाते दिखे, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें