फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छात्र लापताः बीटेक छात्र घर से कॉलेज गया, फिर नहीं लौटा, दूसरे को भाई ने डांटा तो घर से भागा, नहीं चला पता

Thu, 16 Feb 2023 10:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में दो छात्र लापता हो गए। एक, बड़े भाई की डांट से क्षुब्ध होकर घर से बिना बताए कहां चला गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में दो छात्र लापता हो गए। एक, बड़े भाई की डांट से क्षुब्ध होकर घर से बिना बताए कहां चला गया। वहीं दूसरा छात्र कॉलेज पढ़ने गया था, इसके बाद घर नहीं लौटा। काफी तलाशने के बाद दोनों का कोई पता नहीं चला। परिजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। 

बड़े भाई ने दिनभर फोन चलाने को लेकर डांटा तो भाग गया 

पहला मामला महोली रोड वेस्ट प्रतापनगर का है। यहां के निवासी विजय चौधरी का 14 वर्षीय बेटा पार्थ श्रीजी बाबा स्कूल गोवर्धन रोड में दसवीं का छात्र है। मंगलवार को वह मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। तभी बड़े भाई ने दिनभर फोन चलाने को लेकर उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर वह घर से निकल गया। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने बताया कि तलाश की जा रही है। लेकिन, अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ शहर के महाविद्या कॉलोनी में फेस-2 में रहने वाले पवन अग्रवाल का 19 वर्षीय बेटा भुवन अग्रवाल एक निजी विश्वविद्यालय में बीटेक का छात्र है। वह मंगलवार की सुबह नौ बजे रोजाना की तरह कॉलेज गया था। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। काफी रात हो गई तो परिजन की चिंता बढ़ गई। 

पिता ने थाना गोविंदनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई

परिजन ने रिश्तेदारों के अलावा आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पिता ने थाना गोविंदनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई है। युवक के मामा मनीष अग्रवाल ने बताया कि भुवन विवि की बस से वापस आया और कृष्णापुरी उतर गया। इसके बाद से उसका पता नहीं है। छात्रों ने इसकी जानकारी उन्हें दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें