फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भरभराकर गिरे घर के दो कमरे, मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई; घर में मची चीख पुकार

Sat, 28 Sep 2024 10:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में घर के दो कमरे भरभराकर गिर गए। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मची। 
विज्ञापन
Mathura News: भरभराकर गिरे घर के दो कमरे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार की शाम घर के दो कमरे भरभराकर गिर गए। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


घटना मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला ऊंचागांव गांव की है। गांव निवासी जीवनलाल के घर में शनिवार की शाम करीब छह बजे दो कमरे भरभराकर गिर गए। इसी समय बहू नवल देवी (30) आंगन में झाड़ू लगा रही थी। नवल देवी मलबे में दब गईं। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जब तक लोग उन्हें निकालते उनकी मौत हो गई। 

जानकारी हुई तो घर में चीख पुकार मच गई। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रधान रोतान सिंह ने बताया कि कमरों के पीछे बारिश का पानी भरा हुआ है। इससे कमरे भरभराकर गिर गए। थाना प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि मकान गिरने से महिला दब गई। उनकी मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें