फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पति से विवाद के बाद पत्नी किया सुसाइड, इस हाल में मिली लाश; मायकेवाले बोले-ससुराली करते थे प्रताड़ित

Sat, 28 Sep 2024 09:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में पति से विवाद के बाद पत्नी सुसाइड कर लिया। खबर पाकर पहुंचे मायकेवालों ने कहा कि  ससुराली प्रताड़ित करते थे। 
विज्ञापन
UP News: पति से विवाद के बाद पत्नी किया सुसाइड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को विवाहिता ने घर में रखा तेजाब पी लिया। इससे उसकी मौत हो गई। खबर पाकर पहुंचे मायकेवालों ने ससुरालीजन पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


मामला मांट थाना क्षेत्र के प्रेम नगर गांव का है। थाने पहुंचे भाई रवींद्र ने बताया कि हमारी बहन प्रीति की शादी 2022 में अश्वनी के साथ हुई थी। अश्वनी और सास-ससुर के अलावा ननद बहन को प्रताड़ित करते थे। उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। 

आज खबर मिली कि बहन की मौत हो गई है। इस पर हम लोग पहुंचे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा ने बताया कि महिला और उसके पति में आपसी विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने घर में रखा तेजाब पी लिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। महिला के कमरे और अस्तपाल जाकर नमूने लिए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें