फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: कुछ ही मिनटों में दो सगे भाइयों ने रहस्यमय तरीके से तोड़ दिया दम, घर में मची चीख पुकार

Thu, 11 Jan 2024 02:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में कुछ ही मिनटों में दो सगे भाइयों ने रहस्यमय तरीके से दम तोड़ दिया। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
फरह थाना, मथुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बीती रात रहस्यमय तरीके से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। जिसको भी पता चला उसकी आंखें नम हो गईं। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंथारे रहे।

विज्ञापन


घटना फरह थाना क्षेत्र के पींगरी गांव की है। यहां के निवासी सगे भाई होरीलाल और नर्रू उर्फ देवी रात में सोने के लिए बिस्तर पर गए। इसी बीच होरीलाल की मौत हो गई। कुछ ही मिनट बाद नर्रू ने भी दम तोड़ दिया। घरवालों को जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। 

शोर सुनकर गांव के लोग भी एकत्र हो गए। घटना से गांव में मातम छा गया। लोगों में भाइयों की अचानक मौत चर्चा का विषय बनी रही। लोग हार्ट अटैक पड़ने से मौत होने का अंदेशा लगा रहे हैं। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें