फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब चुनावी बैठक में पहुंचे सपा के दो जिलाध्यक्ष

Sat, 07 Jan 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
डीएम ने आयोजित की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बुलाई गई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में समाजवादी पार्टी बंटी नजर आई। बैठक के दौरान अन्य दलों के साथ समाजवादी पार्टी से दो जिलाध्यक्षों ने शिरकत की। इस पर राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ अफसर भी एक-दूसरे को देखते नजर आए।
विज्ञापन


दरअसल शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन बंसल ने कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आचार संहिता सहित विभिन्न चुनावी तैयारियों पर मंथन को लेकर बुलाया था।

इसमें  एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, एडीएम वित्त रवींद्र कुमार के साथ भाजपा जिला संयोजक हेमंत अग्रवाल, भाकपा के सचिव गफ्फार अब्बास, सपा से अजीत सिंह, बसपा के जिला प्रभारी गिर्राज प्रसाद गोला, बसपा के नगर अध्यक्ष कोसीकलां नरेन्द्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता नेम सिंह सहित सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस बैठक में समाजवादी पार्टी की ओर से अजीत सिंह और तुलसीराम शर्मा ने भी शिरकत की। जब परिचय की बारी आई तो दोनों ने खुद को जिलाध्यक्ष बताया। इस पर मौजूद अफसर और अन्य दलों के प्रतिनिधि एक-दूसरे को देखते नजर आए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें