फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओरियंटल बैंक के 20 लाख रुपये जब्त

Sat, 07 Jan 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
शनिवार को चुनावी उड़नदस्ते ने ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स का 20 लाख रुपया जब्त कर लिया। यह रकम आगरा मुख्यालय से बैंकों के लिए लाई गई थी। लेकिन, बैंक के कर्मचारी इस रकम से संबंधित कोई दस्तावेज टीम के समक्ष पेश नहीं कर सके। दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया गया है।
विज्ञापन


आचार संहिता लगते ही चेकिंग के लिए प्रशासनिक टीमें लगा दी गईं हैं। शनिवार को गोकुल बैराज तिराहे पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस आने जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आगरा की तरफ से मथुरा जाने को आ रही बुलेरो को रोककर जब चेक किया गया तो उसमें 20 लाख का कैश था। गाड़ी में कैश के साथ दो लोग मौजूद थे जिन्होंने खुद को ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स का कर्मचारी बताया। मगर यह दोनों बैंक के कर्मचारी होने का कोई प्रमाण पेश नहीं कर सके। लिहाजा मजिस्ट्रेट ने रुपये जब्त कर लिए और दोनों कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।

यह रकम सदर बाजार थाने के मालखाने में जमा करा दी गई है। हालांकि बाद में बैंक के अफसर थाने पहुंच गए और रकम बैंक की बताई। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि बीस लाख कैश के संबंध में बैरियर पर कोई रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। न ही दोनों लोग कर्मचारी होने का साक्ष्य दे सके। लिहाजा रकम को जब्त कर लिया गया है। जब तक बैंक वाले पूरी रिपोर्ट इस कैश के संबंध में नहीं देंगे तब तब रुपया नहीं छोड़ा जाएगा। बताया जाता है कि यह रकम ओरियंटल बैंक की होलीगेट शाखा को लाई जा रही थी। यहीं से दूसरी शाखाओं को वितरित की जाती।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें