फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुनाफे का झांसा देकर दो लोगों से 56.36 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शेयर बाजार में निवेश कर दोगुना मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने दो लोगों के साथ 56.36 लाख रुपये ठगी कर ली। सेवी की नजर में खाते आने की कहकर ठगों ने दोनों के ट्रेडिंग अकाउंट ब्लॉक कर दिए। अब ठगी का एहसास होने पर पीड़ितों ने साइबर पुलिस ने मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सौंख कस्बा निवासी चंद्रवीर सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 5 दिसंबर को उन्होंने फेसबुक पर शेयर बाजार संबंधित एक लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद सीधे ई-3 मार्केट इंवेस्ट कम्युनिटी नाम से व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ गए। ग्रुप पर दीपक पंडित नाम का शख्स प्रतिदिन शाम को एक घंटा शेयर बाजार में निवेश के फायदे बताता था और कैसे निवेश करें यह भी जानकारी देता था। डेढ़ माह बाद दीपक की सहयोगी शालिनी ने उनका भी ऑनलाइन माध्यम से ट्रेडिंग अकाउंट खुलावा दिया। इसके बाद उन्होंने एक लाख रुपये निवेश कर दिए। कुछ दिन बाद वह दोगुना हो गए। इसी तरह अलग-अलग दिनों में उन्होंने 26 लाख रुपये निवेश कर दिया।
वहीं वृंदावन के प्रेम टॉकीज के पास गोपाल बाग निवासी रश्मि मिश्रा के साथ भी ऐसा ही हुआ। शेयर बाजार विशेषज्ञ बनकर एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया, झांसे में लेकर फोन करने वाले आरोपी ने ट्रेडिंग अकाउंट खुलावा और अलग-अलग दिनों में 30.36 लाख रुपये निवेश करा लिए। इसके बाद ठग ने ट्रेडिंग अकाउंट ब्लॉक कर दिया और फोन उठाने भी बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने के बाद दोनों पीड़ितों ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। साइबर थाना प्रभारी रफत मजीद ने बताया कि साइबर ठगों को ट्रेस किया जा रहा है। जल्दी ही गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें