फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डेंगू के दो और मरीज मिले, मलेरिया विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में किया सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर में दो और डेंगू के मरीज मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मरीजों का हाल जाना और प्रभावित क्षेत्र में सर्वे कराने और लोगों को मच्छरजनित बीमारी से बचाव को लेकर जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। मलेरिया विभाग की टीम ने सर्वे करने के साथ ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया।
विज्ञापन

नगर और उसके आसपास के क्षेत्र में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम में आए बदलाव के बीच लगातार डेंगू एवं चिकनगुनिया के मरीज सामने आ रहे हैं। शहर के औरंगाबाद क्षेत्र में डेंगू के दो मरीज मिले हैं। इनमें 12 वर्षीय बालक और 8 वर्षीय बालिका है। डेंगू के केसों की पुष्टि होने पर जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची और मरीजों का हाल जाना।
इधर, मलेरिया विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में लार्वासाइड दवा का छिड़काव किया। नालियों में दवा डलवाई गई। महानगर मलेरिया अधिकारी डाॅ. भूदेव सिंह ने बताया कि डेंगू बुखार से पीड़ित लोगों में से बहुत कम लोगों को गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ता है। इसे डेंगू रक्तस्रावी बुखार कहा जाता है। बुखार कम होने पर लक्षण दिखने लगते हैं। इसमें उल्टी होना, तेजी से सांस लेना, उल्टी में खून आना और मसूड़ों से खून आ सकता है
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅक्टर अजय कुमार वर्मा ने बताया कि डेंगू के मरीजों की स्थिति नियंत्रण में है। दो डेंगू मरीज औरंगाबाद में मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक डेंगू के 57 मरीज हो गए हैं। मच्छरजनित बीमारी से बचाव के लिए प्रभावित क्षेत्र में शिविर लगाकर लोगों को मच्छरजनित बीमारी से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें