फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: धमकी से परेशान होकर खाया था युवक ने विषाक्त पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में प्लाट से होकर रास्ता निकलने पर नामजदों ने युवक को फोन पर धमकी दी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि तंग आकर युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता की तहरीर पर नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

घटना 27 अक्तूबर की है। सहजगढ़ी निवासी देवीचरन ने बताया कि उनका एक सम्मलित प्लाट था। नामजदों ने इस पर जबरन कब्जा कर लिया और निकलने को रास्ता भी नहीं दिया। नामजदों ने 27 अक्तूबर को राहुल की पिटाई कर प्रताड़ित किया। इससे आहत होकर उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे गंभीर हालत में मथुरा के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां उपचार के दौरान 28 अक्तूबर को उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर भोला सिंह, सत्यवीर, बिजेंद्र, संदीप, आकाश व राजेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें