फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पिता को तलवार से काटने के आरोपी दोनों बाल अपचारी भेजे गए सुधारगृह

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के अन्य परिवारीजन के बयानों को किया जा रहा है दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। कोसीकलां के इस्लामपुर इलाके में रविवार को हुए डीग (भरतपुर) के किसान हत्याकांड के आरोपी बेटे और उसके तयेरे भाई को पुलिस ने पूछताछ के बाद बाल सुधारगृह भेजा है। पुलिस मृतक की बेटियों के साथ ही अन्य परिवारवालों के बयान दर्ज कर रही है। दूसरी ओर, किसान के शव को उसके भाई डीग में अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए।
कस्बे में रविवार को 16 साल के लड़के ने अपने ताऊ के किशोरवय बेटे के साथ मिलकर अपने 55 वर्षीय पिता की तलवार से काटकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के पीछे परिजन ने बताया था कि पिता अपनी दो नाबालिग बेटियों का यौन शोषण कर रहा था। काफी दिनों तक बेटियां खामोश रही थीं। लेकिन दो माह पहले उन्होंने अपने भाई को पूरी जानकारी दे दी थी। तभी से पिता और पुत्र के बीच झगड़ा चल रहा था। बेटा कोसी में रहने वाले अपने ताऊ के घर आ गया था। दिवाली से पहले अपनी दोनों बहनों को भी साथ ले आया था। किसान की बहन को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने भी भाई को भला बुरा कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पिता दोनों बेटियों को जबरन अपने साथ ले जा रहा था। इसी विवाद में उसकी हत्या कर दी गई थी। एसपीआरए सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि दोनों बाल अपचारियों को पूछताछ के बाद बाल सुधारगृह में भेजा गया है। हत्याकांड के साक्ष्य संकलन का काम चल रहा है। किसान के बड़े भाई, बुआ, दोनों बेटियों के बयान भी दर्ज कराए जा रहे हैं, ताकि हत्याकांड की चार्जशीट लगाने से पहले साक्ष्य पुख्ता रूप से संकलित हो सकें। दूसरी ओर, किसान के शव को अंतिम संस्कार के लिए डीग से आए उसके अन्य रिश्तेदार अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें